• November 20, 2025 5:36 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भाजपा की बनी सरकार अपराधियों का होगा ऐसा हश्र राजगीर में गरजे सम्राट चौधरी ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 10, 2024

सूरज – 7903735887 

सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान श्री राम का सपना पूरा हो रहा है। भाजपा ने कई लोगों को कंधे पर बैठाकर मुख्यमंत्री बनाया है। एक बार भाजपा की सरकार बनाइए मां सीता का भी उसी तरह से भव्य मंदिर बनाने का कार्य किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि यदि आप 2024 में 40 की 40 सीट एनडीए को जीता देते हैं तो 2025 में भाजपा पहली बार सरकार बनाने का काम करेगी। क्योंकि हम लोगों ने कभी कर्पूरी ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया था। एक बार नहीं बल्कि दो बार। यह लालू जी जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं भाजपा के 39 विधायकों ने समर्थन दिया था। तब लालू जी पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। और नीतीश जी तो बोल ही नहीं सकते हैं। एक बार नहीं बल्कि पांच-पांच बार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का काम बीजेपी ने किया है।

नीतीश कुमार जी ने जॉर्ज साहब जी के नेतृत्व में पार्टी बना। लव कुश समाज के लोगों ने यह पूरी पार्टी की संरचना खड़ी की थी। 1995 में नीतीश कुमार जी जिस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं उसे 6 सीट आई थी। बीजेपी को उस चुनाव में भी 41 सीट मिला था। कंधे पर भाजपा ने बैठाकर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाना है। शराब माफिया, जमीन माफिया और बालू माफिया यही तीन अपराधी हैं बिहार में, भाजपा की सरकार बनाइए यह तीनों अपराधी या तो नेपाल भाग जाएगा या गया में पिंडदान देने का काम होगा। हमें अपराध मुक्त बिहार बनाना है। इस मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम रेणु कुमारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरपीसी सिंह समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।