• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फरार आरोपी युवक को मार दिया गोली, 50 राउंड फायरिंग का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jan 2, 2024

सूरज – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। परिजन पचास राउंड फायरिंग व 10 दिनों से विवाद के तेज होने की सूचना देने पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप पुलिस पर लगा रहे हैं। सबसे आश्चर्यजनक तो है कि गोली मारने वाले आरोपी पर केस दर्ज था। जिसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। परिजन जख्मी राम कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं।

जख्मी के भाई सुजीत कुमार ने बताया कि उनकी एक कट्‌ठा भूमि पर बदमाशों की नजर है। शाम में बदमाशों ने घर पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया। करीब पचास राउंड फायरिंग किया। जिससे भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए उनका भाई भाग रहा था। उसी दौरान उसके पैर में गोली लग गई।

भाई ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि 10 दिनों से विवाद तेज हो गया था। जिसकी सूचना वह पुलिस को दिया। पुलिस कह रही थी कि कोई घटना होने पर कार्रवाई होगी। शिकायत पर कार्रवाई होती तो फायरिंग व गोली मारने की घटना नहीं होती।

जख्मी के पिता पप्पू यादव ने पूर्व में भी केस कराया था। जिसमें रामईश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था। फरार मालो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। ताजा घटना के बाद छापेमारी तेज कर दी गई है। लिखित शिकायत मिलने पर गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि भूमि विवाद में मालो यादव द्वारा गोलीबारी की गई। जिसमें एक युवक के पैर में गोली लगने की बात बताई गई है।