• September 25, 2026 10:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार चार बदमाश गिरफ्तार, जाने कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Dec 6, 2023

राज- 7903735887 

खुदागंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार 4 युवकों को 6 कारतूस के साथ गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ़्तार युवक इस्लामपुर थाना इलाके के सिरारी गांव निवासी सागर कुमार, शशि कुमार, गौरव कुमार और राकेश रौशन कुमार है।

थानाध्यक्ष बब्बन कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तालाशी लेने पर युवकों के पास से 6 कारतूस बरामद हुआ। बदमाश आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से निकला था। गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। सभी हथियार-कारतूस खरीद बिक्री का काम करता है।