• November 20, 2025 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुलासा: छात्र की निर्मम हत्या में चौंकाने वाला खुलासा, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 1, 2023

राज – 7903735887 

रहुई थाना इलाके के सोसदी गांव में पिछले 13 अक्टूबर को यू ट्यूबर  हराधन कुमार की सुप्तावस्था में हुए गला रेतकर हुए निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।  युवक की हत्या उसके पूर्व के एक ट्यूशन शिक्षक ने प्रेम प्रसंग के कारण की थी। आरोपी शिक्षक बिन्द थाना इलाके के कथराही निवासी लालू मिस्त्री का पुत्र रणविजय कुमार है। जिसके पुलिस गिरफ्तार कर ली।

युवती से मृतक और आरोपी शिक्षक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी खुन्नस में उसने इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया। आरोपी पूर्व में सोसंदी गांव में ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था। वह युवती और मृतक हराधन को पढ़ाया करता था। इसी बीच उसे एक युवती से प्यार हो गया। प्रेम प्रंसग में वह अपनी शिष्या के साथ दो बार गांव से फरार हो चुका था। इसी बीच काम के सिलसले में शिक्षक दिल्ली चला गया। इघर हराधन से युवती की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। दोनों में प्यार हो गया। शारीरिक संबंध भी बनाया। युवती गर्भवती भी हुई थी। इसकी भनक शिक्षक को लगी तो उसने एक दोस्त के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि आरोपी बाइक से साेसंदी पहुंुचा था। छत के सहारे कमरे में प्रवेश कर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर चाकू को जलकुंभी भरे गड्ढे में फेंक पटना आ गया। जहां वह पूर्व की भांति ट्यूशन पढ़ाने लगा। इस बात की जानकारी युवती को थी। मगर लोक लाज के डर से किसी को यह बात नहीं बतायी। सूचनातंत्र से पता चला कि आरोपी ग्रामीणों से हराधन घर की बनावट और उसके सोने के कमरे के संबंध में जानकारी ली थी। जिससे पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू, बाइक व खून लगा कपड़ा बरामद कर लिया गया। उसके सहयोगी की तलाश में पुलिस जुटी है।

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।