• June 13, 2026 10:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्रामीणों ने सांसद व उनके काफिले को रोका, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2023

राज – 7903735887 

रहुई प्रखंड के देकपुरा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को सासंद कौशलेंद्र कुमार को रास्ते में रोक लिया। लोगों ने सांसद उनसे सड़क निर्माण कराने की मांग की। सांसद के काफिले में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार, एमएलसी रीना यादव भी शामिल थीं।

सांसद वाहन से उतरकर ग्रामीणों की शिकायत सुनी। फिर उन्हें सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से वे लोग पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे हैं। जिम्मेवार उनकी मांगों पर मौन हैं। बरसात में सड़क पर कीचड़ जमा रहता है। जिस पर जानवरों का भी चलना मुश्किल है।