• November 20, 2025 6:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत तीन को काल ने लीला, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 12, 2023

डायमंड – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में हुई घटना में महिला समेत तीन की जानचली गई। बेन थाना क्षेत्र के माड़ी गांव में करंट से महिला की जान चली गई। मृतक कामता पासवान की 50 वर्षीया पत्नी रेणु कुमारी है। परिवार ने बताया कि महिला बकरी बांधने के लिए लोहे का खूंटा गाड़ा रही थीं। उसी दौरान अर्थ करंट के संपर्क में आकर उनकी जान चली गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है |

इसी तरह बिंद थाना क्षेत्र के अमावां गांव के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए बुजुर्ग की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई। मृतक स्व. बालेश्वर यादव का 69 वर्षीय पुत्र ईश्वर यादव हैं। पुत्र उदय यादव ने बताया कि पिता सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार उन्हें टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जख्मी पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि बाइक सवार की पहचान कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

वहीं, चंडी थाना अंतर्गत मोकिमपुर गांव के तालाब में नहाने के दौरान डूबकर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक 39 वर्षीय सुनील कुमार हैं। मृतक के पुत्र गोलू कुमार ने बताया कि पैर फिसलने से घटना हुई। पिता दिव्यांग थे। इस कारण तालाब से वह नहीं निकल सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।