• June 13, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दर्दनाक मौत: युवक का सिर हुआ धड़ से अलग…

ByReporter Pranay Raj

Sep 9, 2023

सूरज – 7903735887 

राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर नालंदा रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार को ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान गया जिला के नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी कैलाश चौधरी के 28 वर्षीय पुत्र विपीन कुमार के रूप में की गई।
पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। मौत की खबर पाकर परिजन भी आ गए। परिवार ने बताया कि युवक श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली से लौट रहा था। अंदेशा है कि ट्रेन से उतरने के दौरान उसकी चपेट में आकर युवक की जान चली गई। मृतक को तीन बच्चे है। छह माह पहले वह कमाने दिल्ली गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परिवार के हवाले कर दी।