• February 25, 2026 3:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार की तलाशी लेने पुलिस रह गयी हैरान , जानें मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 6, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा थाना पुलिस को  वाहन जांच के दौरान बड़ी कामयाबी मिली। कार चालक के पास से छह मोबाइल व छह एटीएम कार्ड बरामद किये गये हैं। मोबाइल में लगे सभी सीम बंगाल के फर्जी पता पर है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसकी पहचान रघु बिगहा गांव निवासी रामबालक प्रसाद के रूप में की गयी है। उसने बताया कि मैसेंजर पर कॉल ब्यॉय व सेक्स जॉब की नौकरी का मैसेज भेजा जाता है। एक्सेप्ट करने वालों से तरह-तरह से ठगी की जाती है। कार को जब्त कर लिया गया है। उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।