• November 25, 2026 11:13 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेल खंड पर युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Sep 2, 2023

सौरभ – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत इसलामपुर-फतुहा रेल खंड पर लोहंडा हॉल्ट के समीप ट्रैक पर अज्ञात 25 वर्षीया युवती की सिर कटी लाश मिली। युवती का सिर धड़ से अलग था। लोग खुदकुशी का अंदेशा जता रहे हैं। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि शव के समीप एक पर्स मिला। जिसमें 70 रुपया नगदी और रिंकू मिस लिखा हुआ एक पर्ची बरामद हुआ। पुलिस मृतका के पहचान के प्रयास में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है।