• June 7, 2025 4:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिक्किम के मजदूर की मिली लाश, जानें घटना…

Aug 26, 2023

राज – 7903735887 

चेरो ओपी क्षेत्र के बिरजू मिल्की गांव में पानी भरे पईन से शनिवार को पुलिस एक युवक की लाश बरामद की। पुलिस डूबकर मौत होना बता रही है। मृतक की पहचान सिक्किम निवासी मणि कुमार तमांग के 35 वर्षीय पुत्र अमित तमांग के रूप में की गई।

युवक गांव के अंडा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा, चेरो ओपी प्रभारी अनूज कुमार मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गए।

ओपी प्रभारी ने बताया कि युवक गांव के फैक्ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार की रात मजदूर फैक्ट्री से निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा। अगली सुबह उसकी लाश मिली। अंदेशा है कि बारिश में पैर फिसलने से पानी भरे पईन में मजदूर गिर गया। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।