• November 20, 2025 7:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली लाश के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 24, 2023

राज – 7903735887 

औंगारी थाना क्षेत्र केऔंगारी गांव में गुरुवार की सुबह घर में सिलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी अधेड़ की लाश मिली। शव मिलने के बाद परिवार हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव निवसी स्व. बच्चू प्रसाद का 38 वर्षीय वर्षीय पुत्र पंकज कुमार उर्फ सौरभ है।

परिजनों ने बताया कि पंकज अपनी फूआ के घर में रहता था। कमरे में सिलिंग फैन के सहारे फंदे पर लटकी उसकी लाश मिली। आरोपियों ने हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। ताकि पुलिस घटना को खुदकुशी समझे।

थानाध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।