• June 20, 2025 7:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत पटवन के लिए घर से निकले किसान की सड़क पर मिली क्षत-विक्षत लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 22, 2023

सूरज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत सलमाबाद मोड़ के समीप अल सुबह खेत पटवन करने जा रहे किसान की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतक सोनसा गांव निवासी 48 वर्षीय मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज गरांय हैं।

परिजनों ने बताया कि किसान खेत पटवन के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीण सड़क पर घूमने निकले तो उनकी नजर किसान की क्षत विक्षत लाश पर गई। तब परिवार को मौत का पता चला। अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की जान गई थी।

घटना के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। कृषि पदाधिकारी श्रवण कुमार ने पीड़ित परिवार को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।