• November 20, 2025 7:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से निकले अधेड़ का पईन में मिला शव , हत्या का आरोप 

ByReporter Pranay Raj

Aug 7, 2023

सौरभ – 7903735887 

खुदागंज थाना क्षेत्र के बौरीडीह गांव में पईन में अधेड़ की लाश मिली। वह रविवार से ही गायब थे। परिजन जमीन के लिए पड़ोसी रिश्तेदारों पर ही हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक 55 वर्षीय प्रवेश यादव हैं।  मृतक के समधी ने बताया कि एक धुर जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। रविवार की शाम को दो लोग उन्हें घर से बुलाकर ले गये। उसके बाद वापस नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान सोमवार को उनका शव बरामद हुआ। शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को पानी में फेंक दिया गया है। प्रवेश खेती-बारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी छह बेटियां और दो बेटे हैं। इनमें से तीन की शादी हो चुकी है। शव मिलते ही बौरीडीह गांव में मातम पसर गया। परिजन छाती पीटकर रो रहे हैं। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि अधेड़ रविवार से ही गायब थे। हालांकि, पुलिस को गायब होने की सूचना नहीं दी गयी थी। शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गयी है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।