• November 20, 2025 7:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मौत के बाद लगा अवैध संबंध में हत्या का अरोप, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2023

सौरभ – 7903735887 

सोहसराय थाना इलाके के बड़ी पहाड़ी मंसूरनगर मोहल्ला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाई। मृतका सुशील कुमार की 29 वर्षीय पत्नी रानी देवी है।

हरनौत थाना इलाके के चंडी मोड़ निवासी मृतका की मां उषा देवी ने आरोपों में बताया कि भाई के मरने के बाद उनके दामाद का भाभी से अवैध संबंध हो गया है। परसों रात भी उनकी बेटी ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसकी शिकायत उसने कॉल कर उनसे की थी। मंगलवार को मायके वाले उसके घर पहुंच कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। बावजूद आज दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति दुकान चला गया तो भाभी और उसके पुत्र ने गला दबाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।

वहीं, मृतका के पति ने बताया कि भाई की मौत कैंसर से हुई थी। इस दौरान इलाज के लिए मां ने लोगों से कर्ज लिया था। आए दिन लोग कर्ज के रुपए मांगने के लिए घर पर आते थे। जिससे पत्नी तनाव में रहती थी। तनाव के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।