• February 24, 2026 10:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक का खुलासा के पहले हो गई दूसरी बार चोरी, पुलिस के विरोधी में नारेबाजी ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2023

राज – 7903735887 

सारे थाना इलाके के बेनार मोड़ के समीप लगातार हो रहे चोरी के विरोध में ग्रामीणों ने बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग को जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष व बीडीओ मौके पर पहुंच कर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिए ।जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए और सड़क जाम हटाया गया।
शंकर खाद बीज भंडार के संचालक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि 8 माह में दूसरी बार सेंधमारी कर 2 लाख नगदी समेत 5 लाख की संपत्ति की चुरा लिया । पिछले साल अक्टूबर माह में बदमाशों के द्वारा करीब सात लाख की संपत्ति की चुरा लिया था । जिसका उद्भेदन अभी तक पुलिस द्वारा नहीं किया गया है । बाजारवासी रात्रि गश्ती में पुलिस डंडी मारी का आरोप लगा रहे है।
सारे थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।