• November 20, 2025 6:48 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व महिला मुखिया की कमरे में फंदे पर मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 18, 2023

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के मेहनौर गांव में कमरे में फंदे पर लटकी पूर्व महिला मुखिया की लाश मिली। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस घरेलू कलह में आत्महत्या बता रही है। हालांकि, परिजन घरेलू विवाद से इंकार कर रहे हैं। मृतका कौशलेंद्र प्रसाद की 41 वर्षीया पत्नी निशा देवी हैं।
परिजनों ने बताया कि बताया कि महिला शनिवार को पावापुरी के चोरसुआ स्थित मायके से लौटी थीं। सुबह 9 बजे पुत्र, मां के कमरे का दरवाजा खुलवाने गया। तब उन्होंने कुछ देर बाद दरवाजा खोलने की बात कही। कुछ घंटे के बाद फिर से पुत्र मां को आवजा दिया। तो अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई। वेंटिलेंटर से कमरे में झांकने पर महिला की फंदे पर लटकी लाश दिखी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ शव निकाला गया। परिवार के लोग घरेलू कलह से इंकार कर रहे हैं। मृतका 5 सालों तक मुखिया व दस सालों तक पंचायत समिति के पद पर रहीं। उन्हें दो पुत्र है।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का कारण घरेलू कलह प्रतीत हो रहा है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।