• June 25, 2025 3:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो महिला सफाई कर्मियों की पिटाई, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2023

सूरज- 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के पंडित गली में शुक्रवार को बदमाशों ने मारपीट कर निगम की दो महिला सफाई कर्मियों को जख्मी कर दिया। छेड़खानी के विरोध पर घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

महिलाओं ने बताया कि वार्ड संख्या 33 के पंडित गली में सफाई का कार्य कर रही थी। उसी दौरान चार नशेड़ी आकर अश्लील बात करने लगा। इसके बाद बदमाश नजदीक आकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी से मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस बदमाशों पर त्वरित कार्रवाई करेगी।