• November 20, 2025 4:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेजुबान ने ली इंसान की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 12, 2023

आशीष – 7903735887 

कतरीसराय थाना अंतर्गत् गोवर्धन बिगहा गांव में शनिवार की रात जख्मी हालत में मिले बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय इंद्रदेव महतो हैं। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। बुजुर्ग बोरिंग के समीप जख्मी हालत में मिले थे। ग्रामीण जंगली सुअर के हमला से मौत का संदेह जता रहे हैं
परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग अन्य ग्रामीणों के साथ एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। जहां से लौटने पर रामाधीन महतो के पंप पर नहाने जा रहे थे। ग्रामीण भी उसी पंप की ओर गए। तभी रास्ते में बुजुर्ग जख्मी मिले। जख्मी को विम्स ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण अंदेशा जता रहे हैं वनसुअर के हमला से बुजुर्ग की जान गई। थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि किसी जानवर के हमले से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।