• June 7, 2025 9:29 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस की नींद उड़ाने वाला दो सड़क लुटेरा धराया….

Feb 19, 2022

आशीष – 7903735887 

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने लगातार घटना को अंजाम देने वाले दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीक का इस्तेमाल कर बदमाश पकड़ा गया। उसके पास से लूट का मोबाइल जब्त हुआ। छापेमारी टीम में बेन थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार, छबिलापुर थाना के दारोगा विनोद कुमार, डीआईयू पदाधिकारी और अन्य सुरक्षा कर्मी शमिल थे।

कौन-कौन धराया

गिरफ्तार लुटेरों में बेन थाना क्षेत्र के बिच्छाकोल गांव निवासी विनोद प्राद का पुत्र विकास रंजन और छबिलापुर थाना क्षेत्र के सरौर गांव निवासी अमलेश प्रसाद का पुत्र सत्यम राज उर्फ गोलू शामिल है।

कर रहा था ताबड़तोड़ घटना

राजगीर डीएसपी ने बताया कि 10 फरवरी की रात बदमाशों ने छबिलापुर के पथरौरा के समीप दो बाइक, मोबाइल, पर्स समेत अन्य सामान लूट लिया था। पीड़ित राजगीर के चकपर निवासी कृष्ण कुमार और आशीष रंजन ने केस दर्ज कराया। इसी तरह बेन थाना इलाके में आशीष रंजन से स्कूटी लूटी गई।

घटना के बाद खुलासा के लिए एसपी ने उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने तकनीक का इस्तेमाल कर दो लुटेरों को लूट के मोबाइल के साथ पकड़ लिया। घटना में आठ बदमाशों की संलिप्ता सामने आई। लूट का कुछ सामान व लुटेरे पूर्व में गिरफ्तार गए थे। जिसका केस लहेरी थाना में दर्ज है।