• November 20, 2025 6:38 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुशासन की सरकार में महिला मुखिया की पिटाई, वीडियो वायरल….

ByReporter Pranay Raj

Feb 9, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत तुंगी पंचायत में बुधवार को दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने महिला मुखिया व उनके पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने घटना का वीडियो बन उसे वायरल कर दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक बदमश फरार हो चुका था। घटना में मुखिया मंती देवी उनके पति अनूप मांझी समेत परिवार के अन्य लोग जख्मी हो गए। मुखिया ने एससीएसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

आरोपों में महिला मुखिया ने बताया है कि पंचायत समिति सदस्य अपने सहयोगी को इंदिरा आवास दिलाना चाहते थे। जिस पर उन्होंने कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद लाभ दिलाने की बात कही। इससे आक्रोशित हो पंसस अपने सहगियों के साथ लाठी-डंडा लेकर घर पर आ गया। बदमाश जाति सूचक गालियां देते हुए उनकी पिटाई कर रहे थे। बीच बचाव करने पर पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों को पीटा गया। हालांकि, आरोपी पंसस ने बताया कि इंदिरा आवास के आवंटन में गड़बड़ी के विरोध पर उन्हें फंसाया गया।

एससीएसटी थानाध्यक्ष प्रकाश लाल ने बताया कि पंसस समेत 4 को आरोपित कर केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस की जांच में जुट गई है।