• February 25, 2026 2:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मूर्ति विसर्जन में जा रहे किशोर को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना अंतर्गत छतरपुर गांव में बदमाशों ने भूमि विवाद में किशोर को गोली मार दी। नाबालिग मूर्ति विसर्जन में जा रहा था। उसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी रधीन यादव के 14 वर्षीय पुत्र बिट्‌टू कुमार को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। जख्मी के चाचा स्वारथ यादव ने आधा दर्जन बदमाशों को आरोपित कर केस का आवेदन दिया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
जख्मी के चाचा स्वारथ यादव ने उनके खेत के आगे सरकारी भूमि है। उक्त भूमि पर कब्जा के विवाद में भतीजे को गोली मारी गई। धर्मेंद्र यादव, रंजीत यदव, जुल्म यादव, मनोज यादव, अनिल यादव और मुन्ना यादव पर गोली मारने का आरोप है।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि जख्मी के चाचा ने आधा दर्जन को अरोपित कर केस का आवेदन दिया है। पुलिस अग्रेेतर कार्रवाई में जुटी है।