• July 29, 2026 10:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन के तिलक समारोह में शामिल होने निकले भाई की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Feb 3, 2022

राज – 7903735887 

बहन के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार भाई की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना बिंद थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई। मृतक शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के सिराय गांव निवासी शारदानंद पासवान है। घटना के बाद चालक, ट्रक समेत फरार हो गया।
परिवार ने बताया कि ममेरी बहन के तिलक समारोह शामिल होने युवक बाइक से जा रहा था। उसी दौरान ट्रक उसे कुचलते हुए फरार हो गया। पुलिस जख्मी को सदर अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।