• April 18, 2026 11:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार की टक्कर से अधेड़ की चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2022

बॉबी सिंह  – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के चंडीडीह गांव के समीप कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक रैठा गावं निवासी शशि भूषण प्रसाद हैं। घटना के बाद चालक, कार समेत भागने में सफल रहा।
अधेड़ साइकिल पर सवार हो घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज गति की कार टक्कर मारते हुए फरार हो गई। ग्रामीण जख्मी को अस्पताल लाएं। जहां जख्मी टूटे पैर में कच्चा प्लास्टर किया गया। कुछ देर बाद एकाएक जख्मी की मौत हो गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि अधेड़ को अंदरुनी चोट लगी होगी। जिससे उनकी जान गई। बीडीओ सौरभ सिन्हा ने बताया कि आश्रित को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया गया है। थनाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।