• June 7, 2025 4:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्रकार को गोली मारने के आरोपी का सरेंडर…

Feb 1, 2022

बॉबी सिंह – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव में बदमाशों ने 22 जनवरी को प्रिंट मीडिया के पत्रकार रवि कुमार को गोली मार दी थी। घटना के मुख्य आरोपी मल्लू यादव उर्फ मुकेश ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
सदर डीएसपी ने बताया कि बदमाश ने पत्रकार को गोली मारी थी। घटना के बाद से पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस दबिश से घबराकर आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।