• April 18, 2026 9:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कपड़ा सूखा रही महिला की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 1, 2022

सौरभ – 7903735887 

मानपुर थाना क्षेत्र के गोंगड़ीपर गांव में छत पर कपड़ा सूखा रही महिला की जर्जर छज्जा के साथ गिरने से मौत हो गई। मृतका आदित्य पासवान की 30 वर्षीया पत्नी इंदू देवी है। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका दो मासूम बच्चों की मां है।
परिवार ने बताया कि कपड़ा सूखाने के दौरान घटना हुई। गंभीर हालत में महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी। मृतका को तीन साल की बेटी और डेढ़ माह का पुत्र है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।