• June 7, 2025 6:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युवती की मिली लाश , दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा …

Jan 30, 2022

राजा – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत भंडारी गांव के सरसो खेत से रविवार को युवती की लाश मिली। मृतका के गले पर काला निशान है। जिससे पुलिस गला दबाकर हत्या का अंदेशा जता रही है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग दुष्कर्म कर हत्या की चर्चा कर रहे हैं। मृतका 18 साल की बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। शव के पहचान के प्रयास में  पुलिस जुटी है।
थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से प्रतीत होता है कि अन्यत्र स्थान में युवती की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। गले पर गहरा काला निशान है। पोस्टमार्टम के बाद शव काे पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। मृतका जिंस व स्वेटर पहने है।