• February 25, 2026 6:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर हुई बनौलिया में फायरिंग, पुलिस का इंकार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 29, 2022

सौरभ – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बनौलिया मोहल्ला में सुबह के बाद शुक्रवार देर रात भी फायरिंग हुई। पीड़ित परिवार केस का आवेदन लेकर शनिवार को थाना पहुंचा। परिवार दावा कर रहा है कि रात में पुलिस मौके से एक खोखा बरामद कर लाई। एक खोखा पड़ा है। हालांकि, थानेदार गोलीबारी की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
सुशीला देवी ने आरोपों में बताया है कि उनकी पुश्तैनी भूमि पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। कब्जा के विरोध करने पर रात में बदमाशों ने परिवार से बदसलूकी करते हुए गोलीबारी की। घर के दरवाजे को भी तोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उन्हें रात में फायरिंग की सूचना नहीं है। लिखित शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।