• June 7, 2025 4:05 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – युद्धस्तर पर चल रहा रेलवे ट्रैक मरम्मति…

Jan 29, 2022

राजा – 7903735887

राजगीर-बख्तियारपुर रेलवे ट्रैक पर पावापुरी हॉल्ट के पास एनएच 20 पर बने फाटक पर ट्रैक मरम्मति का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। इस कारण एनएच 20 के रुट में बदलाव किया गया है। पटना की ओर से जाने वाली वाहन देवधा न्यू बाईपास से और नवादा की ओर जाने वाली वाहन राजगीर मोड़ व पतासंग से होकर गुजर रही है। मंगलवार से एनएच का रुट सुचारू कर दिया जाएगा।
रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक का मरम्मति कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सोमवार तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। अगले दिन से एनएच पर आवागमन सुचारू हो जाएगा।
ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पचासा, देवधा और राजगीर मोड़ पर तैनात पुलिस कर्मी वाहनों को नए रुट की ओर मोड़ रहे हैं।