• September 22, 2026 12:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दवा लेकर लौट रहे युवक की घर पहुंचने के पहले मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jan 28, 2022

बॉबी सिंह  – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के बिंडीडीह गांव के समीप गुरुवार की रात ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक कदमतर गांव निवासी बिनोद सिंह का 21 वर्षीय पुत्र राजा बाबू है। जख्मी जीतू कुमार विम्स में इलाजरत है।
दोनों बाइक सवार युवक दवा ले घर लौट रहा था। उसी दौरान घटना हुई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। फरार चालक की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।