• June 7, 2025 3:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली मारने का आरोपी व दो सड़क लुटेरा धराया…

Jan 28, 2022

सूरज – 7903735887 

हरनौत व बिंद थाना पुलिस ने गोली मारने के आरोपी व दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से एक कट्‌टा, दो कारतूस और तीन मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों में गोली मारने का आरोपी पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के बुढ़ानपुर गांव निवासी अवधेश प्रसाद का पुत्र श्याम कुमार, श्याम वर्तमान में हरनौत के श्रीचंदपुर गांव में रहता था। सड़क लूट का आरोपी बिंद निवासी योगेंद्र चौधरी का पुत्र राहुल चौधरी उर्फ गांजा और राम पासवान का पुत्र भोला पासवान।
छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। टीम में हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा, दारोगा रविन्द्र कुमार, डीआईयू प्रभारी चंदन कुमार, बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि 22 जनवरी को हरनौत के जोरारपुर गांव में बदमाशों ने पत्रकार को गोली मार दी थी। जख्मी रवि कुमार ने अपने गांव के बदमाश मल्लू यादव उर्फ मुकेश व तीन अज्ञात को आरोपित किया था। गोली मारने का केस करने से बदमाश आक्रोशित था। फिर पत्रकार के साथ अप्रिय घटना की मंशा से अप्राथमिकी अभियुक्त श्याम कल्याण बिगहा मोड़ के समीप आया था। जिसे पकड़ लिया गया। बदमाश पर हरनौत-चंडी थाना में 8 केस दर्ज है। इसी तरह बिंद पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को लूट की मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।