• November 24, 2026 12:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पॉल्ट्री फॉर्म में मुर्गे के जगह था 20 लाख की …..

ByReporter Pranay Raj

Jan 24, 2022

सूरज – 7903735887 

उत्पाद विभाग की टीम ने छबिलापुर थाना क्षेत्र के ननसूत बिगहा गांव स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में छापेमारी कर 160 कार्टन अंग्रेजी शराब जब्त की। धंधेबाज टुन्नी यादव फरार होने में सफल रहा। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक बताई गई। उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। धंधेबाज मुर्गी फाॅर्म की आड़ में बड़े पैमाने पर शराब की सप्लाई जिले में कर रहा था। मौके से कुल 1440 लीटर शराब जब्त की गई। फरार की गिरफ्तारी के बाद अन्य धंधेबाजों और मुख्य सप्लायर का खुलासा होगा। मुर्गी फॉर्म को सील कर दिया गया।