• November 20, 2025 6:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला का सिर, धड़ से हुआ अलग, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 22, 2022

सौरभ – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के भूई मोड़ के समीप स्कॉर्पियो की चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला गाड़ी में फंसकर घिसटती चली गई। जिससे उनका सिर, धड़ से अलग हो गया।

मृतका राजगीर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी गंगू राजवंशी की 60 वर्षीया पत्नी मोहनी देवी भूई स्थित उन्नति जीविका प्रशिक्षण केंद्र में दो सालों से परिचारी का काम कर रही थी। ड्यूटी समाप्त कर घर लौटने में घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक, वाहन समेत फरार हो गया।
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि फरार वाहन की पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।