• November 20, 2025 6:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – साइकिल सवार अधेड़ की चली गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Jan 22, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के भट्‌ठ बिगहा गांव के गोईठवा नदी पुल पर अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की जान चली गई। मृतक मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी स्व. कैलेश तांती के 57 वर्षीय पुत्र महेंद्र तांती हैं। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि अधेड़ 25 सालों से पावर ग्रिड में माली का काम करते थे। साइकिल से वह ड्यूटी करने जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे उनकी जान चली गई।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।