• November 24, 2026 12:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोहरे ने ली युवक की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 22, 2022

राजा – 7903735887

चिकसौरा थाना क्षेत्र के मकरौत मोड़ के समीप घने कोहरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर गड्‌ढ़े में गिर गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक हिलसा थाना क्षेत्र के वंशी बिगहा गांव निवसी स्व. सीताशरण प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र धीरेंद्र कुमार है।
पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। थानाध्यक्ष चंद्रोदय प्रकाश ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ से प्रतीत होता है कि कोहरे के कारण घटना हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।