• June 21, 2025 1:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिनदहाड़े बदमाशों ने पत्रकार को मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jan 22, 2022

राज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत जोरारपुर गांव में बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया। परिजन जख्मी रवि कुमार को इलाज के लिए पीएचसी लाएं। जहां से जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया। गोली दाहिने पैर के तलवे में लगी थी। घटना की सूचना के बाद सीओ नीरज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, दारोगा रविन्द्र कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

पीड़ित ने बताया कि मल्लू यादव का भाई जेल में है। परिवार असमाजिक तत्व है। इस कारण अक्सर पुलिस उसके घर छापेमारी करती है। छापेमारी कराने का आरोप लगा बदमाश ने उन्हें गोली मारी।

साथी पर जानलेवा हमला के बाद पत्रकारों में रोष देखा जा रहा है। प्रखंड के पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए अधिकारियों से दोषियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बदमाश पीड़ित के गांव का है।