• November 20, 2025 6:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – श्रीनिधि पार्लर ने किया मास्क-सैनिटाइजर का वितरण..

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2022

राजा – 7903735887 

शहर के अस्पताल चौक के समीप स्थित श्रीनिधि केक पॉलर के युवा संचालक रवि कुमार ने राहगीरों के बीच मास्क-सैनिटाइजर का वितरण किया। वितरण कार्य लायंस क्लब के तत्वाधान में किया गया। युवा व्यवायी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। आज भी बहुत से लोग मास्क की अहमित नहीं समझते हैं। राहगीरों को मास्क व सैनिटाइजर दे उन्हें इसकी अहमित बताई गई। ग्यारह सौ लोगों के बीच वितरण किया गया।

इस मौके पर लायंस क्लब ऑफ नालंदा के अध्यक्ष अक्षय रस्तोगी, सचिव हृदय कुमार, कोषाध्यक्ष रवि शंकर कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन रवि कुमार, सदस्य दयाल, राजकमल, विशाल रंजन, सुशील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।