• November 20, 2025 6:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ की गर्दन में मार दी गोली….

ByReporter Pranay Raj

Jan 14, 2022

राजा – 7903735587 

राजगीर थाना अंतर्गत कृपा बिगहा गांव में बच्चों के झगड़े में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। बदमाशों ने गर्दन में गोली मार एक अधेड़ को जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। जख्मी सागर कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हो रही थी। उसी दौरान अधेड़ की गर्दन में गोली लग गई। विवाद से अधेड़ का कोई सरोकार नहीं है। घटना के बाद दोनों पक्ष के बदमाश अंडरग्राउंड हो गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।