• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरेशाम महिला से गैंगरेप का प्रयास…

ByReporter Pranay Raj

Jan 12, 2022

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव में बुधवार की शाम बदमाशों ने महिला से गैंगरेप का प्रयास किया। महिला को बचाने पर बदमाशों ने मारपीट कर पॉल्ट्री फॉर्म संचालक को जख्मी कर दिया। जख्मी दयानंद प्रसाद के पुत्र विद्यानंद प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी ने बताया कि पॉल्ट्री फॉर्म की देखभाल एक दंपती करते हैं। शाम कुछ बदमाश महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। महिला विरोध करते हुए शोर मचा रही थी। उनके नजदीक जाते ही बदमाशों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोर सुन ग्रामीण दौड़े तो बदमाश फरार हो गया।
थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि मारपीट की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।