• November 20, 2025 6:25 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस ने मॉब लिंचिंग से साइकिल चोरों को बचाया…

ByReporter Pranay Raj

Jan 12, 2022

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के गांधी नगर नागरिकों ने दो साइकिल चोरों को रंगेहाथ पकड़ उसकी पिटाई कर दी। मोहल्ले में आए दिन साइकिल चोरी की घटना हो रही थी। जिससे लोग खासे आक्रोशित थे। दर्जनों की भीड़ दोनों बदमाश को लात-घूंसों से पीट रही थी। सूचना पाकर आई पुलिस दोनों को भीड़ के चंगूल से रिहा करा हिरासत में ले ली। पुलिस कार्रवाई में देरी होने पर बदमाश मॉब लिंचिंग के शिकार हो सकते थे।
मोहल्ले वासियों ने बताया कि बदमाशों ने पूर्व में भी साइकिल चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश की हरकत कैद है। दोनों को रंगेहाथ पकड़ा गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी।