• June 7, 2025 4:42 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना में नगरनौसा पुलिस पर हमला कर आरोपी को भगाया…

Jan 12, 2022

राज – 7903735887 

पटना के कंकड़बाग थाना इलाके में बुधवार की रात बदमाशों ने नगनौसा पुलिस टीम पर हमला कर गबन के आरोपित को जबरन रिहा करा लिया। घटना में जमादार गणेश राय जख्मी हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। पुलिस वाहन भी घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी को रामकृष्णा नगर थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया था। जख्मी पदाधिकारी के बयान पर कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जख्मी पदाधिकारी ने बताया कि 3.60 लाख के गबन के आरोपित को पटना के रामकृष्णा नगर थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। वह आरोपित को नगरनौसा ला रहे थे। उसी दौरान कंकड़बाग इलाके में बदमाशों ने पुलिस वाहन पर हमला कर आरोपित को जबरन रिहा करा लिया। बलों की संख्या कम रहने के कारण बदमाश फरार हो गया।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि कंकड़बाग थाना में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही घटना में संलिप्त सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।