• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिपाही का गला घोंट हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2022

एनके सिन्हा – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के बाबा मणिराम अखाड़ा के समीप शनिवार को एक बदमाश ने मफलर से गला घोंट सिपाही के हत्या का प्रयास किया। सुरक्षा बलों के सहयोग से सिपाही की जान बची। पुलिस ने आरोपित को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव निवासी निशांत राज है। जमादार इंदू देवी ने आरोपित पर केस दर्ज कराया है।
आरोपों में पदाधिकारी ने बताया है कि वह बाबा मणिराम अखाड़ा पर बाइक चेकिंग कर रही थीं। उसी दौरान बदमाश आकर पुलिस विरोधी नारेबाजी करने लगा। समझाने पर बदमाश सिपाही राजेश कुमार को पकड़ लिया और मफलर से गला घोंटने का प्रयास करने लगा। जिससे सिपाही अचेत हो गया। अन्य सुरक्षा कर्मियों ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जिससे सिपाही की जान बची। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।