• June 13, 2026 11:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पटना से चोरी हुई 40 बाइक लोड कंटनेर बरामद…

ByReporter Pranay Raj

Jan 11, 2022

राजा – 7903735887 

हिलसा थाना पुलिस ने फतुहां मुख्य मार्ग पर कार्रवाई कर पटना से चोरी हुई 40 बाइक लोड कंटेनर को बरामद कर लिया। जीपीएस लोकेशन से वाहन को बरामद किया गया। कार्रवाई की भनक पाकर धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि पटना के भूतनाथ रोड स्थित चंदन ऑटो मोबाइल नामक दुकान में हीरो कंपनी की बाइक लोड कंटेनर हरियाणा से डिलेवरी देने आई थी।


29 दिसंबर को कंटेनर दुकान के समीप लगी थी। रविवार की बदमाशों ने कंटेनर चोरी कर ली। चालक ने घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई। वाहन के जीपीएस लोकेशन के आधार पर पटना पुलिस ने कंटेनर के हिलसा थाना इलाके में होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को बरामद कर लिया। हालंकि, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। चार अज्ञात बदमाशाें पर केस दर्ज किया गया है।