• July 28, 2026 11:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क किनारे मिला युवक का शव , हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 8, 2022

सूरज – 7903735887 

पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ गांव के पास सड़क के किनारे गश्ती पुलिस ने एक युवक की लाश बरामद की। उसके पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की गयी है। मृतक झारखंड के बोकारो जिला स्थित डोमचास निवासी छोटू यादव है।


ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि गश्ती के दौरान जवानों ने एनएच 20 के किनारे से उसकी लाश बरामद की। काफी खोजबीन के बाद उसे पास पहचान पत्र मिले हैं। युवक का सिर कुचला हुआ है। प्रथमदृष्टया मौत का कारण सड़क दुर्घटना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मौत की सूचना युवक के परिजनों को दी गयी है।