• June 19, 2025 1:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आठ ऑटो सवार मौत के मुंह से बचें…

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2022

राज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत मंदिलपुर गांव के वसमीप शुक्रवार को बोलेरो की टक्कर से 8 ऑटो सवार जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से एक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि 8 आॅटो सवार बाढ़ जा रहे थे। उसी दौरान बिहटा-सरमेरा एनएच 78 पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे सभी ऑटो सवार जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक, बोलेरो समेत फरार हो गया।


जख्मी लोगों में सुलेखा देवी, बिंद निवासी राजू पासवान, बाढ़ के अकबरपुर गांव निवासी विक्की कुमार, बरहरवा गांव निवासी सुलेखा देवी, अकबरपुर गांव निवासी अंजली देवी, संजू देवी, जगनंदनपुर निवासी सुधीर कुमार समेत आठ।