• September 22, 2026 8:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हथकड़ी से हाथ निकाल कैदी फरार, एसपी ने मानी चूक

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2022

राज – 7903735887 

सिलाव थाना पुलिस की हिरासत से लूट आरोपित हथकड़ी से हाथ निकाल फरार हो गया। फरार कैदी चंडी थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव निवासी अरविंद केवट का पुत्र डब्लू केवट है। 2020 में हुई ई रिक्शा लूटकांड में सिलाव थाना पुलिस ने चंडी पुलिस के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार किया था। गुरुवार की रात आरोपित की निशानदेही पर इलाके में छापेमारी के दौरान कैदी फरार हो गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार घटना पर पर्दा डालते हुए कैदी के फरार होने से इंकार किया।
एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस से चूक हुई है। फरार हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कैदी पर अलग से फरार होने का केस दर्ज किया गया है।