• June 12, 2026 3:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लापता किशोर की मिली लाश, जानें कैसे हुई मौत

ByReporter Pranay Raj

Jan 7, 2022

सौरभ – 7903735887 

कल्याण बिगहा ओपी पुलिस ने शुक्रवार चेरो-नगरनौसा मार्ग के सिरसी मोड़ के समीप स्थित नहर से किशोर की लाश बरामद की। मृतक टांड़ापर गांव निवसी वीरमणि बिंद का 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार 31 दिसंबर से लापता था। शव की हालत देख पुलिस व परिजन डूबकर मौत का अंदेशा जता रहे हैं।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि किशोर मानसिक रूप रोगी था। अंदेशा है कि खेलने के दौरान वह नहर में गिर गया। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।