• July 29, 2026 12:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी के बाद कपड़ा दुकान को पेट्रोल से जलाया…

ByReporter Pranay Raj

Jan 6, 2022

रोहित – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत मोगल कुआं के आर.के. फैशन वर्ल्ड रेडिमेड दुकान में देर रात बदमाशों ने चोरी कर उसे जला दिया। सूचना के बाद मौके पहुंची अग्निशमन दस्ते की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में दस लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।
पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना में करीब दस लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। दुकान की तीसरी मंजिल पर जाने पर चोरी का खुलासा हुआ। कपड़े बिखरे थे। बदमाशों ने कीमती कपड़ों की चोरी कर पेट्रोल से दुकान में आग लगा दी। मौके से एक खाली सरसो तेल की बोतल मिली। जिससे पेट्रोल की बू आ रही थी। चोरी पर पर्दा डालने की मंशा से बदमाशों ने दुकान जलाया।
थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।