• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऑटो चालक समेत दो की मौत, सड़क पर बिखरे लाश के टुकड़े…

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2022

राजा  – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत लोहरा पुल के पास ट्रक के टक्कर से ऑटो चला रहे चालक और मालिक की मौत हो गई। जबकि, 13 सवार जख्मी हो गए। घटना के बाद चालक, ट्रक समेत फरार होने में सफल रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल लाई। जहां से एक जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया।

ऑटो के आगे का हिस्से का परखच्चा उड़ गया था। मृतक के शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे। मृतकों की पहचान नियामतपुर गांव निवासी वाहन मालिक सोहावन पासवान और चालक लोहरा निवासी चंदन पासवान के रूप में की गई।

घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क पर ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रितों को बीस-बीस हजार का चेक उपलब्ध कराया। तब करीब घंटे भर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। पुलिस शवों के टुकड़ों को जमा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाने में जुटी रही। ऑटो पतिसया गांव जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ।

थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि ट्रक व चालक की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस शवों के पोस्टमार्टम कराने की प्रकिया में जुटी है।