• February 24, 2026 10:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बीच सड़क पर धू-धूकर जल गई कार, चार सवारों….

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2022

राज – 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के सरोबरी पुल के पास दे रात पटना से जमुई जा रही कार अचानक बीच सड़क पर धू-धूकर जलने लगी। वाहन में चार लोग सवार थे। सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर आई पुलिस ने अग्निशमन दस्ते के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
वाहन मालिक जमुई जिला निवासी सिकंदर कुमार वाजेपयी ने बताया कि वह पटना से कार की सर्विसिंग करा लौट रहे थे। एकाएक कार बंद हो गई और इंजन से धुआं निकलने लगा। इसके सभी वाहन से कूद गए। एकाएक कार धू-धूकर जलने लगी।
थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा है। वाहन में चार लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।