• November 24, 2026 12:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सर्दी में चोर सक्रिय, दुकान से हजारों की चोरी

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2022

राज – 7903735887 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवीसराय चौक के समीप बदमाशों ने करकट तोड़ कृषि केयर स्टील हाउस नामक दुकान से 25 हजार नगदी की चोरी कर ली। अगली सुबह घटना का खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़ित नूरसराय निवासी गौरी शंकर प्रसाद के पुत्र शोभेंद्र कुमार ने घटना की एफआईआर थाने में दर्ज कराई।
दुकानदार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह दुकान खोलें तो चोरी का खुलासा हुआ। करकट तो बदमाश दुकान में घुसा था। गल्ला से 25 हजार नगदी और अन्य सामानों पर बदमाशों ने हाथ साफ किया। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।